माइक्रोसॉफ्ट प्रौद्योगिकी द्वारा स्थानीय भाषाओं और संस्कृतियों का संरक्षण
माइक्रोसॉफ्ट दुनिया भर में लोगों को अपनी स्थानीय भाषा और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के प्रयासों के साथ प्रौद्योगिकी का लाभ लेने में मदद करने लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रतिबद्धता के प्रतिनिधि के रूप में हमारी एक वैश्विक पहल स्थानीय भाषा कार्यक्रम है जो भाषाई और सांस्कृतिक भेद का सम्मान करते हुए लोगों को अपनी परिचित भाषा में प्रौद्योगिकी तक पहुँच प्रदान करता है। 4 अरब वक्ताओं और 100 से अधिक समर्थित भाषाओं के साथ, स्थानीय भाषा कार्यक्रम भाषा और संस्कृति के माध्यम से लोगों और प्रौद्योगिकी के बीच के अन्तराल को पाटने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों में व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए नए आर्थिक अवसरों, आई.टी. कौशल निर्माण कर, शिक्षा लक्ष्यों की उपलब्धियों को बढ़ाते हुए स्थानीय भाषा और संस्कृति को भविष्य की पीढ़ियों के लिए जीवंत रखने के लिए सक्रिय है।
इस सप्ताह यूनेस्को के अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस के अवसर पर, विंडोज़ टीम ने विंडोज़ 8 में समर्थित नई स्थानीय भाषा सुविधाओं का खुलासा किया है। वर्तमान में, माइक्रोसॉफ्ट 46 भाषाओं में अनुवाद उपकरण प्रदान करता है, और विंडोज़ तथा आफ़िस में लगभग 100 भाषाओं में अनुवाद की सुविधा प्रदान करता है... यह वैश्विक जनसंख्या का 90 प्रतिशत से अधिक तक पहुँचने सक्षम है। 28 फरवरी को हम माइक्रोसॉफ्ट अनुवादक हब के रूप में एक नया उपकरण प्रदान करेंगे जो समुदाय की आवश्यकतानुसार निर्मित अनुवाद मॉडल का निर्माण करना संभव बनाएगा।
इसके अतिरिक्त, स्थानीय भाषा कार्यक्रम ये अवसर प्रदान करता है:
• मुफ्त डाउनलोड के माध्यम से विंडोज़, ऑफ़िस और विजुअल स्टूडियो के लिए
भाषा इंटरफ़ेस पैक के द्वारा लगभग 100 भाषाएँ समर्थित हैं।
•
माइक्रोसॉफ्ट शब्दावली संग्रह आई टी शब्दों के स्थानीय भाषा में अनुवाद कर उनके अर्थ को एकरूपता प्रदान करता है।
• विभिन्न माइक्रोसॉफ्ट प्रोपर्टिज़ में माइक्रोसॉफ्ट अनुवादक एक संबद्ध सुविधा के रूप में उपलब्ध होता है जो वेब पृष्ठों और पाठ को एक परिचित भाषा में अनुदित करता है साथ ही पाठ और वेबसाइट की सामग्री का अनुवाद के लिए उपभोक्ताओं को उपलब्ध होता है। (मेरे पहले ब्लॉग पोस्ट यहाँ देखें.)
•
माइक्रोसॉफ्ट टेलमी की वाक् अभिज्ञान सेवा प्राकृतिक भाषा की क्षमता के माध्यम से रोजमर्रा के कार्यो को सरल बनाती है।
• माइक्रोसॉफ्ट भाषा विकास केंद्र के तहत अल्प संसाधन वाली भाषाओं के लिए वाक् संश्लेषण प्रौद्योगिकी जैसी कई सेवाओं के विकास पर काम करता है। इसके अलावा व्यापक अनुसंधान और विकास के माध्यम से, यह दुनिया भर के विकलांग लोगों के लिए भाषा सीखने के अवसर निर्मित करता है।
दुनिया भर में 7,000 से अधिक भाषाएँ हैं, और अगली सदी के दौरान उन में से आधे के हमेशा के लिए लुप्त हो जाने का खतरा है। माइक्रोसॉफ्ट प्रौद्योगिकियों के प्रतिनिधि स्थानीय भाषा प्रोग्राम के माध्यम से हमें आशा है कि इन भाषाओं और संस्कृतियों को भविष्य की आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जा सकता है।